खेती-बारी
का
अन्त
में
क्या
परिणाम
होगा
यह
शंका
और
सन्देह
का
विषय
है
खैर
जो
हो
उन
लोगों
का
मकान
बचपन
में
देखा
था
ठीक
से
याद
नहीं
अब
वह
शायद
कवि
की
वाणी-साधना
के
तपोवन
में
रूपान्तरित
हो
गया
हो
उसे
एक
बार
ऑंखों
से
देखने
की
इच्छा
हुई
उसके
ग्राम
के
पथ
से
मैं
परिचित
हूँ
उसकी
दुर्गमता
भी
याद
आती
है
किन्तु
थोड़ी
ही
देर
बाद
मालूम
हो
गया
कि
शैशव
की
उस
याद
के
साथ
आज
की
ऑंखों
से
देखने
की
कतई
तुलना
नहीं
हो
सकती
बादशाही
जमाने
की
सड़क
है
अतिशय
सनातन
मिट्टी
पत्थरों
की
परिकल्पना
यहाँ
के
लिए
नहीं
है
कोई
करेगा
ऐसी
दुराशा
भी
कोई
नहीं
करता
इतना
ही
नहीं
संस्कार
या
मरम्मत
की
सम्भावना
भी
लोगों
के
मन
से
बहुत
समय
पहले
ही
पुंछ
गयी
है
गाँव
वाले
जानते
हैं
कि
शिकायत
या
अभियोग
फिजूल
है-
उनके
लिए
किसी
भी
दिन
राजकोष
में
रुपये
नहीं
होंगे
वे
जानते
हैं
कि
पुरुषानुक्रम
से
सड़क
के
लिए
सिर्फ
सड़क-टैक्स
देना
पड़ता
है
पर
वह
सड़क
कहाँ
है
और
किसके
लिए
है
यह
सब
सोचना
भी
उनके
लिए
ज्यादती
है
¹
बाउल-बंगाल
में
वैरागी
सन्तों
का
एक
सम्प्रदाय
कबीर
दादू
आदि
हिन्दी
के
सन्त-कवियों
की
वाणी
गा-गाकर
ये
घर-घर
भिक्षा
माँगते
हैं
उस
सड़क
पर
बहुकाल
से
संचित
और
स्तूपीकृत
बालू
और
मिट्टी
की
रुकावट
को
हटाती
हुई
हमारी
गाड़ी
सिर्फ
चाबुक
के
जोर
से
अग्रसर
हो
रही
थी
ऐसे
ही
वक्त
गौहर
एकाएक
बड़े
जोर
से
चिल्ला
उठा
गाड़ीवान
और
नहीं-
और
नहीं
ठहरो-एकदम
रोको
उसने
यह
इस
तरह
कहा
जैसे
पंजाब-मेल
का
मामला
हो-जैसे
पल-भर
में
ही
सब
वैक्युम
ब्रेक
अगर
बन्द
न
किये
जा
सके
तो
सर्वनाश
की
सम्भावना
हो
गाड़ी
रुक
गयी
बाँयें
हाथवाला
रास्ता
उनके
गाँव
जाने
का
है
उतरकर
गौहर
ने
कहा
श्रीकान्त
उतर
आओ
मैं
बैग
ले
लेता
हूँ
तुम
बिछौना
उठाओ
चलो
शायद
गाड़ी
और
आगे
नहीं
जायेगी
नहीं
देखो
न
रास्ता
नहीं
है
यह
सही
है
दक्षिण
बाँयीं
ओर
काँटेदार
पेड़
और
बेत-कुंजकी
घनी
तथा
सम्मिलित
शाखा-प्रशाखाओं
के
कारण
गाँव
की
वह
गली
अतिशय
संकीर्ण
हो
गयी
है
गाड़ी
को
अन्दर
घुसाने
का
तो
प्रश्न
ही
अवैध
था
क्योंकि
अगर
आदमी
भी
होशियारी
के
साथ
झुककर
न
घुसे
तो
काँटों
में
फँसकर
उसके
कपड़ों
का
फटना
अनिवार्य
है-
अतएव
कवि
के
कथनानुसार
वहाँ
का
प्राकृतिक
सौन्दर्य
अनिर्वचनीय
था
उसने
बैग
को
कन्धों
पर
रखा
और
मैंने
बिछौने
को
बगल
में
दबाया
इस
तरह
हम
लोग
गोधूलि
की
बेला
में
गाड़ी
से
उतरे
कवि-गृह
में
जब
पहुँचा
तो
शाम
हो
चुकी
थी
अन्दाज
लगाया
कि
आकाश
में
वसन्त-रात्रि
का
चन्द्रमा
भी
निकल
आया
है
शायद
पूर्णिमा
के
आस-पास
की
तिथि
थी
अतएव
इस
आशा
में
था
कि
गम्भीर
निशीथ
में
चन्द्रदेव
सिर
के
ऊपर
आ
जाँय
तो
तिथि
के
बारे
में
नि:संशय
हो
जाऊँ
मकान
के
चारों
ओर
बाँसों
का
घना
वन
है
बहुत
सम्भव
है
कि
इसी
जंगल
में
उसका
कोयल
नीलकण्ठ
और
बुलबुलों
का
झुण्ठ
रहता
हो
और
उन्हीं
की
अहर्निश
पुकार
तथा
गाना
कवि
को
व्याकुल
बना
देता
हो
बाँस
के
पके
सूखे
